G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के धाता रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाबुल्लापुर गाँव निवासी वकील अहमद का 18 वर्षीय पुत्र आमिर बाइक सवार पर सवार होकर धाता थाना क्षेत्र के जेहिदपुर गाँव मे स्थित दुलारे शाह बाबा की मजार पर उर्स में जा रहा था। जब उसकी बाइक खागा से धाता रोड पर पहुंची।

उसी समय रास्ते मे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार अमीर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share