उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 11 मील के समीप चलती बाइक स्लीप हो गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमरांवा गाँव निवासी स्व. राम लखन का 55 वर्षीय पुत्र राम चंद आज सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से हुसैनगंज कस्बे आया था।

जब वह वापस अपने घर लौटकर जाने लगा तो 11 मील के समीप रात हुई बारिस से रोड पर कीचड़ होने के चलते उसकी बाइक स्लीप हो गई। जिससे बाइक सवार रामचंद रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share