उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में महिला ने परिवारिक कलह के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उपचार के लिए उसको अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अनिल कुमार चौराशिया की 32 वर्षीय पत्नी वंदना देवी ने परिवारिक कलह के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही परिजन मृतिका के शव को अपने साथ वापस घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share