G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के समीप दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गाँव निवासी हरि प्रसाद निषाद का 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार निषाद जो ट्रक चालक है।

आज सुबह वह ट्रक लेकर बाँदा जा रहा था जब वह राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक राकेश कुमार निषाद घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय समाज सेवी अशोक तपस्वी को हुई तो मौके पर पहुंचे समाज सेवी ने अपनी एम्बुलेन्स से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share