G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बेनी खेड़ा गाँव के समीप रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महराजपुर थाना क्षेत्र निवासी विनोद कुमार का 22 वर्षीय पुत्र शुभम जो 8 वर्षो से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बेनी खेड़ा गाँव में अपनी ननिहाल में निवास कर रहा है।

बीती रात वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। तभी गाँव के समीप ट्रैक्टर की खड़ी ट्राली में टकरा कर घायल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share