उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के चक कटोघन गाँव के समीप स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर बृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चक कटोघन गाँव निवासी शुखदेव का 70 वर्षीय पुत्र बसन्त लाल किसी काम से गाँव के समीप स्थित रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!