उत्तर प्रदेश फतेहपर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गाँव मे भंडारा खाकर घर लौट रहे बालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे बालक घायल हो गया घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सामियाना गाँव निवासी ओम प्रकाश का 5 वर्षीय पुत्र मानस बीती रात गांव में भंडारा खाने गया था।

भंडारा खाकर जब वह परिजनों के साथ घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर से मानस रोड पर गिर गया। जिससे उसका बायां पैर फैक्चर होकर वह घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!