G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कुल्हडिया गाँव की मोड पर बीती रात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खागा तिलकापुर मजरे कुकरा गाँव निवासी प्रताप सिंह का 45 वर्षीय पुत्र अंगद सिंह बीती रात हथगांम थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गाँव निमंत्रण में गया था। वहां से जब लगभग 9 बजे वापस घर जाने के लिए निकला तभी कुल्हड़िया मोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मरते हुए निकल गया।

जिससे बाइक सवार अंगद सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर जब मृतक के घर पहुंची तभी से मृतक की पत्नी शुमन देवी उसकी 23 वर्षीय पुत्री पूजा व 16 वर्षीय पुत्र ऋषि का रोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share