उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र मेंहदिया गाँव में आज 9 बजे आकाशीय बिजली गिरने से उत्तम प्रसाद की 63 वर्षीय पत्नी संध्या दुबे झुलस गई। घटना के तत्काल बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानाबाद में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टर ने जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतिका संध्या भरतपुरी, वार्ड नं० 18 कच्ची छावनी कर्वी, चित्रकूट की रहने वाली है। वह थाना क्षेत्र के मेहदिया गाँव में रामकिशोर बेरिया के यहाँ समारोह में शामिल होने आई थी। घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी बिंदकी अनिल यादव द्वारा दी गई कि मृतिका के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। तहसील प्रशासन के द्वारा मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई तथा मृतिका संध्या दुबे के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिये जाने की कार्यवाई प्रारंभ कर दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!