उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर थाने के समीप अज्ञात वाहन स्कार्पियो को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे स्कार्पियो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्व. बिजय सिंह का 26 वर्षीय पुत्र आशीष सिंह किसी काम से वह स्कार्पियो से कानपुर गया था।

बीती रात जब वह वापस घर लौट रहा था। तभी नेशनल हाइवे 2 पर कल्यानपुर थाने के समीप अज्ञात वाहन उसकी स्कार्पियो की टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे स्कार्पियो पलट गई और चालक आशीष गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबतक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरन्त बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!