उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन–2024 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में आयुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज विजय विश्वास पंत, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानू भास्कर के संयुक्त तत्वाधान में निर्वाचन में लगाए गए प्रभारी अधिकारियों/नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में बनाए गए 2143 बूथों में मतदान कराने के लिए तैनात किए गए प्रभारियों से उनको दिए गए दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि अपने–अपने जिम्मेदारियो का निर्वहन ईमानदारी के साथ टीम भावना से करते हुए निर्वाचन संपन्न कराए।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी पवन मीणा, अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक , समस्त उप जिला अधिकारी व समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!