उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी बसावनपुर गाँव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। और पिता पुत्र घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस घायलो को अस्पताल रवाना कर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर मजरे रामपुर गाँव निवासी इंद्र पाल का 35 वर्षीय पुत्र अशोक अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुमैना व 4 वर्षीय पुत्र रौनक को बाइक पर सवार कर ससुराल से निकला था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी बसावनपुर गाँव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिसमें पत्नी सुमैना देवी की मौके पर मौत हो गई वही पिता पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए अस्पताल रवाना करते हुए मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुसेनगंज थाना क्षेत्र के हरिसिंह मजरे मवई गाँव निवासी मृतिका के पिता राम आसरे ने बताया लगभग 8 वर्ष पूर्व हमने अपनी मृतक पुत्री की शादी किया था। दामाद अशोक ससुराल आया था वह अपनी पत्नी सुमैना और पुत्र रौनक को बाइक पर सवार कर घर से मार्केट सामान खरीदने गया था। वहां से बाइक में तेल डलवा कर घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!