G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया। जिससे वह घायल हो गया तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गाँव निवासी राम बली का 26 वर्षीय पुत्र राम भवन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें बाइक सवार राम भवन घायल हो गया घायल अवस्था मे ग्रामीणों ने उसको इलाज के लिए स्थानीय स्वस्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही भर्ती कर डॉक्टर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share