उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गाँव के समीप खेत मे लगे ट्युववेल पर खेतो की रखवाली कर रहे बृद्ध पर मधु मक्खियों ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिलखिनी गाँव निवासी स्व. शिव परशन का 70 वर्षीय पुत्र राम शिरोमन गाँव के समीप स्थित खेतो की रखवाली करने के लिए अपने ट्युवेल पर था। तभी मधु मक्खियों ने हमला कर उसको घायल कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो किसी तरह मधु मक्खियों को भगा कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। वही बृद्ध के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया गाँव के समीप खेतो में हमारा ट्यूवेल लगा है। यह खेतो की देख रेख कर रहे थे और पास में कुछ लड़के बकरियां चरा रहे थे। वही पेड़ में मधु मक्खियों का छत्ता लगा हुआ है तभी बाज ने मधु मक्खियों के छत्ते को छेड दिया। मक्खियो ने बकरी चारा रहे लड़को पर हमला कर दिया तो लड़के बचाव में ट्यूवेल की तरफ भागकर आये और इनकी चादर ओढ़कर भाग गए। मधु मक्खियों ने लड़को की जगह इनके ऊपर हमला कर घायल कर दिया है। हम लोगो को जानकारी हुई तो इलाज के लिए यहां लेकर आये है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!