उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के दरिया मऊ गाँव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी केशन लाल का 25 वर्षीय पुत्र सुधान लाल बाइक पर सवार होकर कौशाम्बी जनपद के पूरब शरीरा एक शादी समारोह में सामिल होने गया था।

आज दोपहर जब वह वहाँ से वापस लौट रहा था। तभी खखरेरू थाना क्षेत्र के दरिया मऊ गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार शुधान लाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचा गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share