उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवइया गाँव के समीप बाइक सवार रोड पार कर रही बिल्ली से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार महिला घायल हो गई और बिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अवस्था मे महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव निवासी जहूर का 30 वर्षीय पुत्र नसीम अपनी 52 वर्षीय माँ हबीबुन को बाइक पर सवार कर गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे अपनी बहन की शादी के लिए लड़का देखने जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के मवइया गाँव के समीप पहुंचने वाला था।

तभी अचानक उसकी बाइक के सामने रोड पार कर रही बिल्ली आ गई वह बिल्ली से टकरा गया। जिससे बिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर सवार उसकी माँ हबीबुन घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!