उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांडा जगतपुर गाँव निवासी जगमोहन की पत्नी केश कुमारी को पीलिया के चलते रक्त की कमी हो गयी। डॉक्टर ने मरीज को तत्काल ए पाजिटिव एक यूनिट ताजे रक्त की आवश्यकता बताई। जानकारी संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिलते ही संस्था द्वारा तत्काल केस वेरिफिकेशन करके ग्रुप में डाला गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज निवासी तरनदीप सिंह को जानकारी होते ही शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे रक्तकेन्द्र पहुच कर महिला मरीज के लिए तरनदीप सिंह ने अपना दुसरा रक्तदान किया।

संस्था के सेवा कार्यो से प्रभावित मरीज के तीमारदार संजय ने भी रक्त का दान किया। जिससे संस्था आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके। इस मौके पर गुरमीत सिंह रक्तकेन्द्र से प्रवीण प्रसून उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share