G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मेवली बुजुर्ग गाँव के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेवली गाँव निवासी रमेश का 20 वर्षीय पुत्र अंकित घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकला था। जब वह गांव के बाहर कुछ दूर आगे बढ़ा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

और वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को हादशे से बारे पता चला तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share