उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गाँव निवासी दिलीप पटेल का 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार पटेल बाइक पर सवार होकर शहर कोर्ट आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे है। वही बाइक चालक रंजीत ने बताया चलती बाइक में मुझे नींद की झपकी आ गई थी तभी घटना हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share