उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुरकुटा गाँव में किशोरी ने पिता की डाँट से क्षुब्ध होकर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई घर में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पदताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुरकुटा गाँव निवासी अजय कुमार कुशवाहा की 19 वर्षीय पुत्री निहारिका देवी ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

परिजनों ने युवती को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया।घटना की सूचना स्थानिय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज घटना की जांच पदताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया विद्यायल से मोबाईल फोन मिला था। उसी को लेकर भाई बहन आपस मे झगड़ रहे थे तभी पिता ने डांट दिया। पिता की डाँट से क्षुब्द होकर बेटी ने फसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!