उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पौली गाँव निवासी हाफ़िज़ उद्दीन के पुत्र दिलशाद अहमद और राधानगर थानां क्षेत्र के 50 नम्बर गेट जयराम नगर मोहल्ला निवासी राम सनेही कुशवाहा के पुत्र सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा दोनो ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें दिलशाद अहमद ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को काल किया गया तथा बातचीत के दौरान ही उसके खाते से आनलाइन 79900 ट्रांसफर कर लिये गये।पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को त्वरित कार्यवाई हेतु आदेशित किया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाई करते हुए आवेदक से ट्रांसफर हुये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई।

नियमानुसार विधिक कार्यवाई कराते हुये आवेदक के पूरे 79900 रूपये सकुशल आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराया गया। वही सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को काल कर क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर बातचीत के दौरान ही उसके खाते से आनलाइन निन्यानबे हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए आवेदक से ट्रांसफर हुये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराते हुये आवेदक के *49500 रूपये सकुशल आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराया गया। खाते में अपनी धनराशि पुनः वापस पाने के उपरान्त दोनो आवेदकों द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना में आकर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कृत कार्यवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया। आगे जनमानस से अपील की जाती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, डेबिट कार्ड/केडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करें, चाहें वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई । कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्वीक सपोर्ट, एनीडेस्क आदि डाउलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करें। विभिन्न माध्यमो जैसे एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित / प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें। किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लायें नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखें या केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!