G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के सोनही गाँव के समीप फसे हुए ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर से बांधकर निकालते समय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के सरांय अभईया गाँव निवासी राम सिंह यादव का 25 वर्षीय पुत्र अभिलाष यादव आज दोपहर गाजीपुर थानां क्षेत्र के सोनही गाँव मे एक फसे हुए ट्रैक्टर को निकालने के लिए दूसरे ट्रैक्टर में उसको रस्सी से बांध रहा था।

तभी ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चला दिया जिससे रस्सी बांध रहा अभिलाष ट्रैक्टर में दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share