उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के निबावर मजरे दरौटा गांव में एक महिला घर के अंदर काम कर रही थी। तभी घर की चारदिवारी में धक्का लगने से वह गिर गई। और समीप काम कर रही महिला मलवे में दब दबकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निबावर मजरे दरौटा गांव निवासी पथवारी लाल की 50 वर्षीय पत्नी शिवदेवी घर में काम कर रही थी तभी घर की पुरानी चारदिवारी की दीवार में धक्का लगने से दिवार उसके ऊपर भरभरा कर गिर गई।

और शिव तिवारी उसके मालवे के नीचे दबकर घायल हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

