उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र शांखा गाँव मे घर की पुरानी कच्चे गारे से बनी दिवार अचानक भरभरा कर गिर गई। वही पास में मौजूद दो बहनें दिवार के मलवे में दबकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शांखा गाँव निवासी कल्लू की 19 वर्षीय पुत्री सपना व उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन सलोनी दोनो घर पर थी।

तभी घर की पुरानी जरजर कच्चे गारे से बनी दिवार अचानक भरभरा कर गिर गई। और दोनो बहनों को भागने का मौका नही मिला जिससे दोनो बहने दिवार के मलवे में दबकर घायल हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल बहनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भारती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share