उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के दोदौरा गांव में एक युवक गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में मजदूरी करने गया था। तभी वह छत पर काम करते समय रेलिंग सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के दोदौरा गाँव निवासी सज्जन का 22 वर्षीय पुत्र लखन गाँव में स्थित प्राइमरी स्कूल में मजदूरी करने गया।

तभी स्कूल की छत पर काम करते समय वह रेलिंग् सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share