उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक चौराहे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग निवासी दुलारें की 60 वर्षीय पत्नी रामदेई किसी काम से ई-रिक्से पर सवार होकर शहर आई थी।

जब उसका ई-रिक्सा चौक चौराहै के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर रिक्सा पटल गया। जिससे रिक्से पर सवार रामदेई घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share