G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर तौरा गांव में एक बृद्ध घर पर भैंस का दूध निकल रहा था। तभी भैंस अचानक बिचक गई जिससे बृद्ध घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए इलाज अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के प्रेम नगर तौरा गाँव निवासी साधो सिंह का 60 वर्षीय पुत्र मूलचंद घर पर भैस का दूध निकाल रहा था।

तभी अचानक भैंस बिचक गई। जिससे दूध निकाल रहा मूलचंद घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन इलाज के लिए हदगांव सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share