G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के असोथर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार नव युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार घाना क्षेत्र के असवा बक्सपुर गाँव निवासी फूलचंद का 20 वर्षीय पुत्र अंकुल बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के असोथर रोड पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह रोड पर गिरकर घायल हो गया।

घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share