उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के बबेरू निवासी स्वर्गीय पहलवान का 65 वर्षीय पुत्र देवदत्त अपने भाई महेंद्र को बाइक पर कर फतेहपुर जनपद के राधा नगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव आ रहा था।

जब वह गांव के सभी पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। और वह घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

