उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बीती शाम मोरंग लादे ट्रैक्टर खड़े बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देशी डेरा मजरे जरौली गाँव निवासी सन्तोष का 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र शहर से अपनी बाइक सर्विस करवा कर घर लौट रहा था। जब वह असोथर कस्बे के समीप पहुंचा तो सामने से मोरंग लदा ट्रैक्टर आता देख वह रोड किनारे खड़ा हो गया।

तभी ट्रैक्टर उसको टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए आसोथर स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share