G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोरका गाँव में बीती शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरका गांव निवासी इंद्रपाल की 45 वर्षीय पत्नी कुंती देवी ने बीती शाम जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए कौशांबी जनपद के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कौशांबी जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद घर वाले उसे गांव ले आए और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share