G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कवि को गोरखपुर शहर के संस्कृत विश्वविद्यालय में लोक कवि सम्मेलन में फतेहपुर जनपद के कवि को भी हिंदी साहित्य सम्मान में सम्मानित किया गया।गुरु गोरखनाथ जी की पावन धरती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय के संवाद भवन सभागार में, हिन्दी साहित्य परिवार मंच ने साहित्यिक आयोजन किया गया। जिसमें देश के कोने कोने से प्रसिद्ध साहित्यकारों का जन सैलाब मौजूद हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन साहित्यकार रामकरण सजल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। संहयोजिका किरण पांडेय व सरिता सिंह एवं वही उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के साहित्यकार ने अपने गीतों की पंक्ति कुछ इस तरह से प्रस्तुत किया। जिंदगी की कहानी सुनाऊँ कहाँ, दर्द अपने जिगर का बताऊँ कहाँ। जब गीत मंच सुनाया गया तो तालियाँ की गडगडाहट से सभागार में श्रोताओं की खुशियाँ गूँज पडीं। साहित्य सम्मेलन में जनपद के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रिठवां, (भैरवा) गाँव में जन्मे साहित्यकार जीवन जिद्दी भी काव्य पाठ करके जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही साथ जीवन जिद्दी जी को साहित्यिक मंच से सम्मानित किया गया।साहित्यकार जीवन जिद्दी इसके पूर्व भी कई हिन्दी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। जिनमे मुंशी प्रेमचंद साहित्य सम्मान, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सम्मान, रविंद्रनाथ टैगोर सम्मान प्रमुख हैं। जीवन जिद्दी गीत, गजल, भजन, दोहा, चौपाई, कुंडलियां, कहानी, आत्मकथा, यात्रा, मुक्तक आदि विधाओं पर रचनाएं लिखते हैं। इनकी अब तक प्रकाशित पुस्तकें: जीवन गीत गंगा, जीवन गजल बाहर, जीवन काव्य सुमन, मोहन मुस्कान, जीवन कथा कलश हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share