G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के पहड़िया मजरे पुरबुजुर्ग गाँव में नहर में गिरकर 60 वर्षीय नेत्रहीन महिला की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पहड़िया मजरे पुरबुजुर्ग गाँव निवासी रामविशाल की पत्नी बसदेवीया जिसे ऑखों से दिखाई नही देता था। बताते है की शाम को वह डण्डे के सहारे जा रही थी तभी अचानक नहर में जा गिरी जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By

Share
Share