उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में रोड हादशे में घायल पति-पत्नी को भर्ती कराया गया जो बबेरू थानां क्षेत्र के औगासी घाट के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उनको घायल अवस्था मे उसी चार पहिया वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के कमासिन थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी राम केश का 27 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी पूजा देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से फतेहपुर आ रहा था। जब उसकी बाइक बबेरू थानां क्षेत्र के औगासी घाट के समीप पहुँची।

तभी बोलेरो नम्बर UP 71 X 3522 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए तो बोलेरो चालक दोनो को इलाज के लिए अपनी गाड़ी से फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर आया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

