उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मझिलेगांव शहजादपुर में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक के जीजा ने पत्नी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मझिलेगांव शहजादपुर निवासी स्व. राम आसरे उर्फ जंगली के 28 वर्षीय पुत्र राम किशोर की शादी चार वर्ष पूर्व कौशांबी जनपद के गुलामीपुर निवासी संजू के साथ हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में राम किशोर ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी घर पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के जीजा हरिशंकर ने बताया कि आज सुबह पत्नी संजू ने पति को जहर खिला दिया और मायके चली गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share