उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की लोकसभा 49 सीट पर सपा प्रत्याशी के टिकट पर नामांकन के अंतिम दिन फाईनल मुहर लग गई। शुक्रवार के दिन सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आखिरकार सपा प्रत्याशी के रूप में कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सी. इंदुमती के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सभी तरह के कयासों पर विराम लगा दिया। वही करीब एक पखवाड़े से सपा की टिकट के लिए चल रहे हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद नामांकन के आखिरी दिन सपा प्रदेश नरेश उत्तम पटेल अन्य दावेदारों में भारी साबित हुए। नामांकन के आखिरी शुक्रवार के दिन लगभग 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय से एक बड़े जुलूस के साथ निकल कर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान, इंडिया गठबंधन को वोट देना पाप का भागीदार बनना है। के जवाब में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पाप-पुण्य करने के लिए ही तो राजनीति में आये हैं। यही घमंड उन्हें ले डूबेगा। भारत के गृह मंत्री स्तर विहीन बात करते है। उन्हें नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share