उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सामाजिक समरसता विभाग के बैनर तले आज दिनांक 3 मई 2024 दिन शुक्रवार को सदर नगर पालिका क्षेत्र के अंदौली वार्ड विनोबा नगर में अनुसूचित जनजाति गिहार कुच बंधिया घुमक्कड़ समाज के बीच समरसता गोष्ठी का कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति समाज के जिला अध्यक्ष यशवंत गिहार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक में भाई बहनों को संबोधित करते हुए प्रांत समरसता प्रमुख शिव स्वरूप विश्वकर्मा ने कहा यह जातियां पहले की क्षत्रिय थी मुगलों के सासन काल में इन्हें यातनाएं देकर घर छोड़ने को मजबूर किया गया यह समाज यातना स्वीकार कर जंगली जीवन व्यतीत करने लगे और बेघर हो गए आज देश आजाद हो गया है अब सभी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए इनके स्वास्थ्य, शिक्षा, मकान और रोजगार की सरकार को गारंटी लेकर काम करना चाहिए इन्हें संविधान के तहत आरक्षण भी मिले इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद/ सामाजिक समरसता विभाग काम कर रहा है।
कानपुर प्रांत में गिहार, भांट, कपरिया, मांगता, चमर मंगता, नट, सपेरा, पछ हिया गाड़ी लोहार, कंजड़, सहेरिया, नोनिहा, बनपतरिया आदि निवास करते हैं जिन्हे मूल धारा में जोड़कर चौमुखी विकास किया जाना आवश्यक है। इस बैठक में सैकड़ों भाई बहन उपस्थित रहे बहने अपना पुस्तैनी औजार खनता भी लेकर आईं
बैठक में प्रमुख रूप से अनुसुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष जसवंत गिहार, मानसिंह गिहार, अनूप राजकुमार जगजीत, अमरजीत, मुलायम केलावती श्यामू, गुड़िया गोरेलाल, संगीता, मोनू, विजुलिया, जयलाल, मिथुन आदि क्षत्रिय गिहार घुमंतु परिवार मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share