उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के परसेठा गाँव के मोड़ के समीप गुरूवार की देर शाम रोड किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से आ रही बाइक घुस गई। जिससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के बबेरू निवासी संतोष अवस्थी का 23 वर्षीय पुत्र सत्यम बाइक से शहर किसी काम से आया था। देर शाम वापस लौटते समय जब वह परसेठा गाँव की मोड़ के पास पहुंचा तभी रोड किनारे खड़े चार पहिया वाहन में पीछे से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share