उत्तर प्रदेश फतेहपुर महिला जिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु को ऑक्सीजन की समस्या होने के चलते चिकित्सक ने उसे कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। स्वजन सरकारी 108 एंबुलेंस स्टाफ की मदद लेकर नवजात शिशु को कानपुर लेकर चले गए। कानपुर जनपद के गोविंदनगर निवासी राहुल मौर्य की पत्नी सलोनी देवी गर्भ से थी। जिसको लेकर जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद परिवार में अनेकोनेक खुशियां छा गई। राहुल मौर्य ने बताया की सकुशल बच्ची का जन्म तो हुआ। मगर शारीरिक समस्या होने के चलते चिकित्सक ने नवजात शिशु को जिला अस्पताल फतेहपुर से कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। वहां जाने के लिए तो इधर उधर भटक रहे थे। उन्होंने बताया की बाहर 108 सरकार एंबुलेंस की मदद से प्रसूता महिला व बच्ची को लेकर कानपुर लेकर चले गए। जहां रास्ते में बच्ची की हालत गंभीर हो गई। एम्बुलेस कर्मचारी शिवसरन ने जांच पड़ताल करने के बाद अपने विभाग के डा. सुरेन्द्र कुमार से सलाह लेकर उपचार करते हुए कानपुर हैलट में भर्ती कराया। हालांकि एंबुलेंस स्टाफ की मदद पाकर स्वजन बहुत खुश नजर आए। उनके परिवार के सदस्य से एंबुलेंस की सेवा को लेकर चर्चा की गई। तब उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से देखा जाए तो यह बहुत सराहनीय कार्य है। मरीजों को जटिलता होने पर उन्हें रेफर किया जाता है। तीमारदारों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ता। एंबुलेंस कर्मी तत्काल सेवा प्रदान करते है। समय से जल्द मिली एंबुलेंस सेवा और एंबुलेंस सुविधा से प्रसन्न दिखे तीमारदार। इस मामले में एंबुलेंस प्रभारी मो. शोएब का कहना रहा कि मरीजों व तीमारदारों को समय से एंबुलेंस प्रदान कराने के निर्देश दिए गए है। हर जरूरत मंद मरीजों को समय से एंबुलेंस सुविधा दी जाती है। यही हमारी प्राथमिकता रहती है।।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share