उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाडा दिनांक 22.04.2024 से 04.05.2024 तक आयोजित करने के सम्बन्ध में है. के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में बढ़ती हुई मृतकों की संख्या में कमी लाने के उ‌द्देश्य से जन सामान्य को यातायात एवं सडक सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करके एवं इनके पालन के प्रति संवेदनशील बनाकर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के दृष्टिगत सतत्त स्टेक होल्डर विभागों के सहयोग से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके कम में आज दिनांक 03.05.2024 को कार्यालय में लाइसेंस व वाहन सम्बन्धित कार्यों हेतु आने वाले आवेदकों को नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर पम्पलेट का वितरण किया गया। उक्त सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी पुष्पांजलि मित्रा गौतम, यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र सिंह व कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share