उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के गढ़ी गाँव के समीप किशोर का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के ओती मजरे समदपुर खाभर गाँव निवासी दलजीत सिंह का 16 वर्षीय पुत्र नवनीत सिंह कल बाँदा जनपद के बेंदा गाँव अपनी मौसी के घर गया था। वही चचेरा मामा व मौसी के लड़कों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय ज़्यादा आगे निकल गया जहाँ पानी गहरा होने के चलते डूब गया। जिसकी तलाश की जा रही थी आज सुबह 8 बजे उसका शव गाजीपुर थानां क्षेत्र के गढ़ी गाँव के समीप यमुना नदी में मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्तम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक अपने भाई सागर के साथ बाँदा जनपद के बेंदा गांव अपनी मौसी के गांव गया था। वही यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। उसकी खोजबीन की जा रही थी आज गाजीपुर के गढ़ी गाँव के समीप शव मिला है। हादशे की खबर जब से उसकी माँ निर्मला ने सुनी है तब से उसका रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share