G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मौत की सूचना फतेहपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को हुई तो ट्रेन को रोक कर मृतक यात्री के शव को उतारवा कर शव जीआरपी कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के मधुबनी थानां क्षेत्र के पंचमाला निवासी स्व. राम लखन का 55 वर्षीय पुत्र वंशीलाल उर्फ छोटक ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से अपने घर मऊ जा रहा था। तभी रास्ते मे उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। और कुछ ही देर बाद उसकी बोगी में ही मौत हो गई। इसकी जानकारी ट्रेन में बैठे यात्रियों ने टीटी को दिया। टीटी ने घटना की जानकारी फतेहपुर स्टेशन मास्टर को दिया। ट्रेन को फतेहपुर रेलवे स्टेसन पर रोक कर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे जीआरपी के जवानों ने बताया मृतक दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। घर जाते समय रास्ते मे तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share