G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सकत हिम्मतपुर गांव निवासी शिवनाथ का 50 वर्षीय पुत्र राम खेलावन बाइक पर सवार होकर किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास पर आया था। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक अपने मामा के घर जा रहा था तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share