उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के चचीडा माइनर के समीप धर्मेन्द्र मौर्य बीज भण्डार में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के सटर का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे नगदी रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत स्थित अहिल्या बाई होलकर नगर वार्ड नं 0 8 निवासी राहुल मौर्य पुत्र रोशन लाल मौर्य ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि खखरेरू नगर पंचायत के चचीडा माइनर के समीप धर्मेंद्र बीज भण्डार के नाम से दुकान है। दिनांक 28 जून 2024 को प्रतिदिन की तरह दुकान बन्द कर घर चला गया। जिसमें गुल्लक में लगभग 56000 रुपया रखा था।सुबह जब पड़ोसी दुकानदार पहुंचे तो देखा की मेरी दुकान के सटर का ताला टूटा हुआ था। तो दुकानदार ने ताला टुटा देख कर मुझे फोन किया तो मैं दुकान पहुंच कर देखा कि ताला टुटा हुआ था। और सटर उठाकर गुल्लक देखा तो सारा पैसा गायब था। और बगल में कमेंट इंडिया ई वार्ड की दुकान है जिसमें बाहर कैमरा लगा था। तो चोरो ने बगल वाली दुकान का भी शटर का ताला तोड़कर डीवीआर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उठा ले गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share