G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के गेरिया गांव में बीती रात महिला ने परिवारिक कलह के चलते घर में रखी नींद की दवा अधिक मात्रा में खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गेरिया गांव निवासी राम लखन की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी ने बीती रात परिवारिक कलह के चलते घर में रखी नींद की दवा को अधिक मात्रा में खा लिया।

जिससे कुछ समय पश्चात उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share