G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रज़ाबाद गांव के समीप बीती देर शाम अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र ने नेहालपुर गांव निवासी बचई का 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से थरियाव थाना क्षेत्र आया था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रज़ाबाद गांव के समीप पहुंची। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे सन्तोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share