उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला पोजेपुर स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र के समीप आज शहीद समरपाल की बरसी के आयोजन पर पूजन कार्यक्रम के साथ साथ शहीद समरपाल की मूर्ति का अनावरण नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन ने किया। इस मौके पर पूर्व मंडी सचिव मौजी लाल यादव, सभासद बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू यादव, संतोष यादव प्रधान, सपा प्रदेश सचिव केपी यादव ने शहीद की प्रतिमा के आसपास सुन्दरी करण का मांग पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन को सौपा। जिस पर स्थानीय लोगों ने मांग की उक्त परिसर पर समर सेबल, ओपन जिम, बच्चों के झूले सहित पार्क का निर्माण तथा आसपास इंटर लॉकिंग पथ का निर्माण कराया जाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी को आस्वस्त करते हुए कहा शहीद की प्रतिमा के आसपास शौन्दरीकरण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा तथा उक्त भूमि को पार्क के रूप पर विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर शहीद का पुत्र अरुण कुमार व पत्नी उर्मिला मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से धर्मेंद्र, जगदीश यादव, मनोज, राजेंद्र, मौजी लाल शांति देवी सहित स्थानीय लोग मौजूद थें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share