उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जमलामऊ गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दबंग परिजनों ने खेत में काम कर रहे सगे भाईयों को लाठी-डंडा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार जमलामऊ गांव निवासी श्रीनाथ का विकलांग पुत्र धनंजय मिश्रा अपने भाई निरंजन मिश्रा के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही रज्जू सिंह व उसके पुत्र राहुल, शिवम, रजुआ व दीपू अपने पूरे परिवार सहित खेत पहुंच गए और चारों ओर से घेराबंदी करके दोनों भाईयों पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उधर घायल के परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इलाज के दौरान धनंजय मिश्रा ने बताया कि रज्जू सिंह से उसका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व थाने में समझौता भी हुआ था और आज रज्जू सिंह अपने परिवार सहित उस पर व उसके भाई पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share