Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के आर०बी०एस० स्कूल के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उज़क इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गाँव निवासी प्रेमपाल का 20 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के आर०बी०एस० स्कूल के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक राजीव कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन पर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस की ईएमटी नीलू देवी व पायलेट मुकेश ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By