G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव में मंगलवार की शाम हैंडपाइप में पानी भरते समय करंट की चपेट में आ जाने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्व. रामदत्त अग्निहोत्री का 50 वर्षीय पुत्र हरिदत्त अग्निहोत्री मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर में लगे हैंडपाइप में पानी भरने के लिए जैसे ही गया। तभी वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share